पेट्रोल.डीजल के दाम में 91 पैसे का उछाल
-हैदराबादए कोलकाता और मुंबई बने देश के सबसे महंगे शहर
भारत पोस्ट न्यूज़ नई दिल्ली। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87.91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस तरह पिछले 10 दिनों में ईंधन की दरों में कुल बढ़ोतरी लगभग 5 रुपये प्रति लीटर हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डाल दिया।
कोलकाताए बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे महानगरों में ईंधन की कीमतें सबसे ज्यादा रहीं। इन शहरों में ताजा बदलावों के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं। ताजा बदलाव के बाद पूरे देश में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 112ण्81 रुपये प्रति लीटर रहीए जबकि डीजल की कीमत 100ण्94 रुपये प्रति लीटर थी। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 94 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 110ण्64 रुपये प्रति लीटर हो गयाए जबकि डीजल की कीमत 95 पैसे बढ़कर 97ण्02 रुपये प्रति लीटर हो गई। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में 93 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद यह 108ण्05 रुपये प्रति लीटर हो गईए जबकि डीजल की कीमत 95 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 95ण्99 रुपये प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 108ण्49 रुपये प्रति लीटर हो गयाए जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 95ण्02 रुपये प्रति लीटर हो गई।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे की बढ़ोतरी हुई और यह 99ण्51 रुपये प्रति लीटर हो गयाए जबकि डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 92ण्49 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे बढ़कर 105ण्31 रुपये प्रति लीटर हो गयाए जबकि डीजल 87 पैसे बढ़कर 96ण्98 रुपये प्रति लीटर हो गया। लखनऊ में पेट्रोल बढ़कर 99ण्28 रुपये प्रति लीटर हो गया हैए जो 100 रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गया हैए जबकि डीजल की कीमत अब 92ण्64 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां पेट्रोल 94 पैसे बढ़कर 108ण्91 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92 पैसे बढ़कर 94ण्15 रुपये प्रति लीटर हो गया।




