चौथी बार सीएनजी की कीमतों में इजाफा

-महंगाई की मार से आम आदमी परेशान

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में चौथी बार सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है अब दिल्ली में सीएनजी का दाम 83,09 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। पिछले सप्ताह पहले दिन तेल कंपनियों ने देश में पेटोल की कीमत में 2,61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के भाव में 2,71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में पेटोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। इसके एक दिन बाद ही आईजीएल ने भी सीएनजी यूजर्स पर महंगाई का बम फोड़ दिया। मंगलवार को सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढोतरी की गई है। ऐसे में महंगाई पर नजर डालें, तो जहां बीते 12 दिन में पेटोल-डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुके हैं, तो कुल मिलाकर इस अवधि में सीएनजी 6 रुपये प्रति किलो बढ़ा है।
सीएनजी की कीमतों पर लगातार पड़ रही महंगाई की मार की बात करें, तो बीते दो हफ्ते में इसकी कीमतों में चार बार इजाफा किया जा चुका है। सबसे पहले 15 मईको अटैक हुआ, जब चार के बाद अचानक तेल कंपनियों ने पेटोल-डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया, तो उनके कदम से कदम मिलाकर चलते हुए आईजीएल ने दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगी कर दी थी। इसक बाद 17 मई को फिर से 1 रुपये का इजाफा किया गया और फिर 23 मई को भी 1रुपये प्रति किलो सीएनजी महंगी हुई थी। अब 26 मई को चौथी बार दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिया गया है।
भारत में ईंधन की कीमतों जारी लगातार बढ़ोतररी आम आदमी की चिंता बढ़ाने वाली है। दरअसल, इससें परिवहन लागत और घरेलु बजट दोनों पर दबाव पड़ेगा और लोगों को रोजमर्रा के सामानों पर महंगाई का सामना करना पड़ेगा। ग्लोबल एनर्जी मार्केट में जारी अस्थिरता के चलते हाल फिलहाल लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। एक्सपर्ट भी लगातार ये आशंका जता रहे हैं कि पेटोल-डीजल से लेकर सीएनजी तक में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है।
भारत ही नहीं तेल-गैस का संकट दुनिया के तमाम देशों में जारी है और वहां भारत की तुलना में ईंधन की कीमतों में कहीं ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस महंगाई अटैक के पीछे सबसे कड़ा रोल होर्मुज स्टेट का है, जो दुनिया की कुल खपत के 20 फीसदी तेल-गैस सप्लाई के लिए जरुरी समुद्री रुट नहीं बन पाने के कारण ये लगातार बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button