प्रसाद अस्पताल में आग से 4 लोगों की मौत

-शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

-चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में एक भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
मुजफ्फरपुर अस्पताल में लगी आग पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, सरकार इस मामले की जांच करने और आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए उचित कदम उठाएगी।
मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग लगने की घटना पर जनता दल ;यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, ‘यह एक दिल दहला देने वाली घटना है, और अब चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं।
राज्य सरकार ने इस पूरी घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। निर्धारित मानकों के आधार पर,जिस भी नर्सिंग होम या अस्पताल को संचालित करने की आवश्यकता होती है, यदि अस्पताल प्रबंधन उन आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहा है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के प्ब्न् में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। एक फायर ऑफिसर ने बताया ष्हम यहां सुबह करीब 4 बजे पहुंचे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। आग बहुत बड़ी नहीं थी लेकिन पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। हमने राहत और बचाव अभियान चलाया और सभी मरीजों को अलग.अलग अस्पतालों में भेज दिया।
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4.4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। डीएम ने घटना की जांच का आदेश दिया है। पांच सदस्यीय कमेटी इसकी जांच करेगी। एडीएम आपदा के नेतृत्व में यह कमेटी बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button