तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही सियासी अटकलों और सस्पेंस पर शुक्रवार को आखिरकार विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर युवा नेता और तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। पार्टी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया ष्भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफ़े को स्वीकार कर लिया है।ष्
यह घटनाक्रम पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई के दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नबीन से मुलाक़ात करने के एक दिन बाद हुआ है। ख़बरों के मुताबिकए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अन्नामलाई से अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।
अन्नामलाई आईपीएस अधिकारी का पद छोड़ने के बाद 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। अपने समर्थकों के बीच श्सिंघम के नाम से मशहूर इस पूर्व आईपीएस अधिकारी को 2021 में भाजपा की तमिलनाडु यूनिट का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने एल. मुरुगन की जगह ली थी, जिन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। तब से भाजपा में अन्नामलाई का कद बढ़ता गया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ अपने संबंध भी तोड़ लिए थे, लेकिन बाद में तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के लिए फिर से उनके साथ गठबंधन कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button