संसद में तृणमूल कांग्रेस को पहला बड़ा झटका

राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर ने दिया इस्तीफा

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। संसद में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस को पहला बड़ा झटका लगाए जब राज्यसभा के वरिष्ठ सांसद सुखेन्दु शेखर राय ने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया और पार्टी छोड़ दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में विधायकों के एक बड़े वर्ग के विद्रोह के बाद पार्टी एक बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही है। राय के इस्तीफे को पार्टी नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में चेतावनी दी थी कि विधानसभा में चल रही अशांति संसद तक फैल सकती है।
यह ताजा घटनाक्रम तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से लगभग 60 विधायकों द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा में निष्कासित विधायक ऋतब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता घोषित करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। इस कदम से पार्टी को बड़ा झटका लगा और सांसदों के बीच इसी तरह के विद्रोह की आशंका पैदा हो गई। सार्वजनिक रूप से ऐसी संभावना जताई थी और कहा था कि विधानसभा में जो घटनाक्रम हुआ है, वह अंततः संसद में भी दोहराया जा सकता है।
पद छोड़ने के बाद, राय ने आरजी कर मामले का जिक्र किया और इस मुद्दे पर अपने रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस आयुक्त और आरजी कर मामले के प्रमुख से हिरासत में पूछताछ की मांग की थी। मुझे अब भी विश्वास है कि सबूतों से छेड़छाड़ में उनकी ही मुख्य भूमिका थी। आरजी कर आंदोलन के दौरान पार्टी के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। मतभेदों के बावजूद, राय प्रमुख मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व के साथ खड़े रहे। जब ममता बनर्जी ने एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, तब वे उनके साथ थे।
सुखेंदु शेखर राय पहली बार 2011 में राज्यसभा सदस्य बने। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें लगातार तीन बार उच्च सदन के लिए मनोनीत किया। वर्षों से वे पार्टी के वरिष्ठ संसदीय चेहरों में से एक रहे। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान,जब ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ाए, राय को भी वहीं भेजा गया था। हालांकि,आरोप लगे कि पार्टी नेताओं ने उनके विचारों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button