कार खड़ी ट्रक से टकराई, चार की मौत
- दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
विशेष संवाददाता
नूंह। दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज गति के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। हरियाणा के नूंह जिले में फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में आज सुबह हुई इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारए यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार तेज गति से दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रही थी। कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



