नैतिक पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी वि.स.सीटों पर चुनाव लड़ेगी: पाण्डेय

डॉ.समरेंद्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नई दिल्ली,13 जून 2026 (एजेंसी)। नैतिक पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व न्यायाधीश चंद्र भूषण पाण्डेय ने कहा है,कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी।

राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के संस्थापक श्री पाण्डेय ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहुसंख्यक जनता भाजपा के शासन से ऊब चुकी है एवं वे अब विकल्प की तलाश में है।उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी दौरे के क्रम में ऐसा अनुभव हुआ।

श्री पाण्डेय ने कहा कि राज्य के बहुसंख्य लोगों की यह नाराजगी सिर्फ भाजपा के खिलाफ ही नहीं सपा एवं बसपा के विरुद्ध भी है,क्योंकि इन दलों के शासन में सिर्फ तीन चार जातियों का विकास हुआ,बाकी बाह्मण सहित दो सौ से अधिक जातियां विकास से कोसों दूर रहे।हालात अब इतनी खराब हो गई है,कि वे लानत भरी जिंदगी जी रहे हैं।

एक सवाल के जबाव में श्री पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण तिरस्कार एवं अपमान से कभी समझौता नहीं करते।वे अपना रास्ता बनाना जानते हैं।किसी दल या नेता को भम में नहीं रहना चाहिए।राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा भी यही सोच रही है,कि ब्राह्मणों के पास उनके अलावा कोई विकल्प नहीं है।यह उनकी सबसे बड़ी भूल है।श्री अनिल मिश्रा की अध्यक्षता वाल “राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा ” उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर जवाब देगा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण सहित विकास से दूर रही 200 से अधिक जातियां अगले वर्ष होने बाले विधान सभा चुनाव में इन सियासी दलों को नकार कर देश के लिए एक नया समीकरण तय करेगी।

एक अन्य सवाल के जबाव में पूर्व न्यायाधीश श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि यूपीए 2 के कथित भ्रष्टाचार एवं हिन्दू- मुस्लिम के नाम पर एक दशक से सत्ता में काबिज भाजपा अब यूजीसी, एससीएसटी, एनआरसी जैसे कानूनों की आड़ में समाज में विद्वेष पैदा कर शासन करना चाहती है।इसे भारतीय समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button