छबिला लगाकर शरबत और लस्सी वितरित
भारत पोस्ट संवाददाता
नोएडा। किसी को पानी पिलाना सबब का काम माना जाता है, खासकर गर्मी के मौसम में। हमारे देश में सदियों से प्यासे को पानी पिलाने की परम्परा है। आज भी गांव, कस्बों या शहरों में नकी की परम्परा को लोग धर्म के नाम पर हृदय से निभाते हैं। वैसे तो दिल्ली-एनसीआर में अक्सर लोग छबिला लगाकर विशुद्ध पानी, शरबत आदि ठंढ़ई पेय पदार्थ वितरित करते हैं, विशेष कर गर्मी में यह परंपरा अधिक देखने को मिलती है। इसी कड़ी में नोएडा सेक्टर-21, जलवायु विहार में युवा समाजसेवी हरप्रीत भट्टी के नेतृत्व में छबिला लगाकर शरबत और लस्सी वितरित किया गया।
इनकी इस नेकी के कार्य में हिमांशु यादव, दीपांशु, विश्वेंद्र जादौन, गौतम शर्मा, सुश्री वाणी, अखिलेश कुमार अखिल, सोनू, मोनू आदि ने सहयोग किया। गर्मी प्रचंड थी, लोगों ने भरपूर प्यास बुझाई और दुआएं दीं।




