सरकार अध्यादेश लाकर ओ जोन के नाम पर विस्थापित होने वाली कालोनियों को बचाए:झा

उषा पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नई दिल्ली,15 जून 2026 (एजेंसी)।ओजोन मुक्ति मोर्चा के संस्थापक विनोद राज झा ने आज कहा कि केंद्र एवं दिल्ली की सरकार अध्यादेश लाकर ओ जोन के नाम पर राजधानी में टूटने वाली कालोनियों को अविलंब बचाए अन्यथा लाखों लोग बेघर हो जाएंगे।

मोर्चा के बैनर तले यहां जंतर मंतर पर आयोजित धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि यमुना नदी से काफी दूर होने के बावजूद राजधानी के घनी आबादी वाले जैतपुर एवं बदरपुर के लाखों घरों को ओ जोन केटोगेरी में डालकर विस्थापित करने की यह एक गहरी साजिश है।

इस आम आदमी पार्टी की पार्षद, संगम विहार की पूर्व पार्षद कल्पना झा एवं मिथिला आंदोलन के नेता प्रो.अमरेंद्र झा ने भी सहभागियों को संबोधित किया।

बदरपुर की पार्षद ने कहा कि इस लड़ाई में वह प्रभावित लोगों के साथ हैं और जहां भी जरूरत होगी वह मौजूद होगीं।पूर्व पार्षद श्रीमती झा ने कहा कि यह प्रवासियों के खिलाफ एक गहरी साजिश है,जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

प्रो.झा ने कहा कि केंद्र एवं दिल्ली की सरकार व्यापक जनहित में शीघ्र अध्यादेश लाकर ओ जोन के नाम पर कालोनियों को टूटने से बचाए।बाद में इस आशय का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य शीर्ष नेताओं के नाम दिया गया।एल.एस.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button