महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव
महायुति ने 17 में से 16 सीटें जीतीं
-बागी के चलते नासिक सीट हारी
भारत पोस्ट संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की। इन सीटों के लिए वोटिंग 18 जून को हुई थी।
वोटिंग से पहले ही महायुति के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे, जिससे गठबंधन को शुरुआती बढ़त मिल गई थी। बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और उसने 11 सीटें जीतींए,जबकि शिवसेना ;शिंदे. ने तीन और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ;अजित पवार. ने दो सीटें हासिल कीं। सिर्फ नासिक की सीट महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार के खाते में नहीं गई है। क्योंकि वहां निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा के बागी गोकुल गीते ने शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराया।




