भजन संध्या का आयोजन 6 जुलाई को

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास और विश्वास के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के मयूर विहार, फेज-1 स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में आगामी 06 जुलाई को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एक भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन मिलेगा।
त्रिलोपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवि कांत उज्जैनवाल ने क्षेत्र के निवासियों से कार्यक्रम में सादर पधार कर विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button