अज्ञात वाहन ने कुचला, चार लोगों की मौत

भारत पोस्ट संवाददाता
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में सड़क के किनारे पंक्चर बनाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में मरणासन्न लोगों को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के सामने पिकअप वाहन का पंचर बदलते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएससी सिराथू पहुंचाया। सीएससी सिराथू से डॉक्टरों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने सभी चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। साबिर, अकबर पुत्र शरीफ निवासी वार्ड नंबर 10, सिराथू सैनी, अनवर पुत्र मुमताज निवासी मूरतगंज और एहसान पुत्र सपातुल्लाह निवासी रसूलपुर थाना कोखराज के रूप में की गई है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। कुचलने वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button