कानपुर में जारी मौत को गले लगाने का सिलसिला, तीन और लोगों ने दुनिया को कहा अलविदा
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां विभिन्न कारणों से मौत को गले लगाने का सिलसिला लगातार जारी है जिसके क्रम में तीन और लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार में कोहरा मचा हुआ है। वहीं पुलिस लाशों को पोस्टमार्टम भेज कर घटनाओं की जांच कर रही है। पहली घटना बर्रा की है, जहां अपने ममेरे भाई की शादी में जमकर डांस करने के बाद घर लौटे एक वेल्डर बर्रा 2 ईडब्ल्यूएस डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा कंपनी में वेल्डर आशीष दीक्षित (47) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दो माह पहले मां की मौत होने के बाद से वेल्डर मानसिक तनाव में थे।
दूसरी घटना कल्याणपुर, श्यामा विहार, नई बस्ती मिर्जापुर की है। यहां के निवासी दुर्गेश ने बताया कि उसके पिता राकेश कुमार (55) शराब के लती थे। वह कल दोपहर करीब एक बजे राकेश ने पत्नी मिथलेश को छत पर गेहूं सुखाने के लिए भेज दिया, इसके बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब 3:30 बजे उनके भाई उन्नाव निवासी राजेश कुमार तेहरवीं संस्कार में राकेश को ले जाने के लिए घर पहुंचे थे। जिस पर मिथलेश ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा न खुलने पर उन्होंने कमरे में झांक कर देखा तो शव फंदे से लटकता मिला।
आत्महत्या की तीसरी घटना योगेंद्र विहार की है। यहां के निवासी अक्षय तिवारी (40) पत्नी रुचि, बेटी समृद्धि व 9 माह के बेटे के साथ अनीता वर्मा के मकान में किराए पर रहते थे।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिजर्नों ने बताया कि अक्षय दिहाड़ी मजदूरी पर करते थे। काफी समय से काम न मिलने पर के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शुक्रवार को उन्होंने पत्नी व बच्चों को बारादेवी स्थित मायके भेज दिया। इसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना से तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज करघटना की जांच की जा रही है।



