पेंशन महोत्सव: बेगूसराय में 2 लाख 88 हजार 428 पेंशनधारियों को मिला 11-11 सौ रूपये पेंशन का लाभ

प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगर निगम, नगर निकाय, नगर परिषद तथा राजस्व ग्राम स्तर पर कुल 690 स्थलों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1 अणे मार्ग, ‘संकल्प’ में आयोजित राज्यव्यापी कार्यक्रम में बिहार के 6 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को जुलाई माह का 1100 रूपये के हिसाब से 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247.34 करोड़ की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंड मुख्यालय, सभी नगर निकायों एवं सभी पंचायत मुख्यालय/ग्राम स्तर पर भी आयोजित की गई। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सुश्री नेहा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में जुलाई माह का पेंशन की राशि 1100 रूपये अंतरण किया गया। साथ ही लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबों के खाते में जुलाई माह का 1100 रूपये पेंशन भेज दिया गया है।इसी प्रकार प्रत्येक माह के 10 तारीख को आपके खाते में पेंशन 1100 रूपये की राशि आ जाएगी। डीएम ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी पेंशन योजना विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांगता पेंशन की राशि को राज्य सरकार द्वारा ₹400 से बढ़ाकर 1100 किया गया है। लाभुकों को इस अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज जिले के प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय, नगर निगम/नगर निकाय/नगर परिषद तथा सभी राजस्व ग्राम स्तर पर कुल 690 स्थलों पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी जगहों पर लाभुकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सभी स्थलों पर लाभुकों को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिखाया गया। बेगूसराय जिला अंतर्गत 2,88,428 पेंशनधारियों को 1,100 रूपये प्रति लाभुक की दर से 31,72,70,800 रूपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन 99,486 लाभुकों में 10,94,34,600 रूपये, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,11,587 लाभुकों में 12,27,45,700 रूपये, बिहार निःशक्ता पेंशन योजना में 24,277 लाभुक में 2,67,04,700 रूपये,
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 31,409 लाभुकों में 3,45,49,900 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्ता पेंशन योजना में 3,333 लाभुकों में 36,66,300 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 18,336 लाभुकों में 2,01,69,60 रूपये हस्तांतरित किए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button