मकान ढहा,अंदर फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाला
भारत पोस्ट संवाददाता
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन और पुरुषार्थी मार्केट के पास लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रेलवे कॉलोनी निकट पुरुषार्थी मार्केट के पास बारिश से एक मकान गिरकर क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। मायापुर फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति बीमार होने के साथ चलने.फिरने में असमर्थ था। उसे फायरकर्मियों ने स्ट्रेचर की मदद से सावधानीपूर्वक मलबे से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अन्य तीन लोगों को भी सकुशल बाहर निकाला। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि रेस्क्यू किए गए त्रिवेणी ;50 उनकी पत्नी शीला देवी ;40 व धारा ;50 सोमवती ;22 सभी सुरक्षित हैं।




