IPTA का शिक्षक सम्मान समारोह महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के संकल्प के साथ हुआ संपन्न
नई दिल्ली। इंडियन प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन (IPTA) द्वारा 5 सितंबर 2026 को राजाराम मोहन राय ऑडिटोरियम इंडियन प्राइवेट शिक्षक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों, ने निजी शिक्षकों, समाजसेवियों एवं IPTA के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संगम लाल गुप्ता जी, राष्ट्रीय महामंत्री OBC मोर्चा एवं। MCD वाइस चेयरमैन मास्टर सत्यपाल सिंह जी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं आचार्य देवेंद्र जी महाराज ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप संबोधन किया समारोह में IPTA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी जी, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक राठौर जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रह्लाद गुप्ता जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा जी एवं राष्ट्रीय संयोजक रुपेश भारती जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक कुमार भगत जी, बबिता शर्मा जी, पुष्पा पटेल जी, रूपा झा जी, विभा मिश्रा जी, रितु भारद्वाज जी सहित IPTA से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही महिला सशक्तिकरण और घर-घर रोजगार का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान IPTA के राष्ट्रीय संयोजक श्री रुपेश भारती जी नए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनें। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि IPTA एवं सहयोगी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं को उनकी क्षमता के अनुसार घर पर रहकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कुटीर एवं घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसके लिए फिनाइल, घरेलू क्लीनिंग उत्पाद, अगरबत्ती, सैनिटाइजर, मास्क, रुमाल तथा अन्य उपयोगी घरेलू उत्पादों के निर्माण जैसे कार्यों को प्रशिक्षण एवं बाजार से जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी।
रुपेश भारती जी ने कहा कि उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिलाओं को “अपने हुनर से अपनी पहचान” बनाने का अवसर देना है। यदि एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो उसका पूरा परिवार मजबूत होता है और जब हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं तो समाज और राष्ट्र की आर्थिक शक्ति मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में IPTA के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक जागरूकता को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
रुपेश भारती के प्रयासों की हुई सराहना
महिला टीम को संबोधित करते हुए रुपेश भारती जी द्वारा दिए गए इस आश्वासन एवं महिला सशक्तिकरण की पहल की उपस्थित महिलाओं एवं IPTA पदाधिकारियों ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि निजी शिक्षक केवल शिक्षा देने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। IPTA का प्रयास है कि निजी शिक्षकों को पहचान, सम्मान और अवसर देने के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, समाजसेवियों, महिला टीम एवं IPTA के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षा, सम्मान, रोजगार और महिला सशक्तिकरण—इन चारों क्षेत्रों को साथ लेकर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण किया जा सकता है


