जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से राहत

-पुराने वारंट पर गिरफ्तारी के बाद अदालत ने दी जमानत

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल जेजेडी की उम्मीदवार वीणा मानवी को अदालत से बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2009 के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। जानकारी के अनुसार, वीणा मानवी ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 में जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। इसके बाद उन्हें राहत मिल गई। नामांकन के दौरान दाखिल शपथपत्र ;एफिडेविट, के अनुसार, वीणा मानवी ने स्वयं को जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार बताया है। उनका निर्वाचन क्षेत्र 182.बांकीपुर विधानसभा दर्ज है।
वीणा मानवी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। इस बार वह जनशक्ति जनता दल के टिकट पर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ रही हैं। नामांकन के साथ उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की है। गिरफ्तारी और उसके बाद मिली जमानत के कारण उनका नाम चुनावी चर्चा के केंद्र में आ गया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 में अदालत से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button