हरियाणा को मिला देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

-पीएम मोदी ने किया रवाना, सोनीपत तक कराएगी यात्रा

भारत पोस्ट संवाददाता
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन.पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर अपनी सेवाएं देगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज इस पवित्र धरती पर आकर मन गदगद हो गया है। आज जींद बीजेपी.एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि अभी मैं कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा से लौटा हूं। वहां भारत ने अनेक समझौते किए हैं, जिनकी बहुत चर्चा हुई है। लेकिन एक विषय ऐसा है, जिसपर उतनी बात नहीं हुई है। ये विषय मेरे देश के और विशेषकर हरियाणा के युवाओं से जुड़ा हुआ है। वो विषय खेलकूद है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वहां की सरकारों से स्पोर्ट्स को लेकर मेरी व्यापक चर्चा हुई। इन दोनों देशों के साथ मिलकर हम स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग आदि मामले में हम बहुत सारे काम करने वाले हैं, इससे देश के और हरियाणा के खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत ने हाइड्रोजन तकनीक के क्षेत्र में बड़ा संकल्प लिया है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। देश अब उन पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहाँ हाइड्रोजन.पावर्ड ट्रेनें चल रही हैं। भारत में डिज़ाइन और तैयार की गई यह ट्रेन साफ़.सुथरे रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन.पावर्ड पैसेंजर ट्रेनों में से एक है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की करीब पौने तीन करोड़ जनता की ओर से आपका हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं। आज का यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के अमृत संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। आज सिर्फ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं हो रहा, बल्कि यह दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बन गया है। ग्रीन एनर्जी के संकल्प का परिणाम है कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव हरियाणा और हमारे जींद को मिला है।
हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन शुरुआत में हरियाणा में नॉर्दर्न रेलवे के 89 किलोमीटर लंबे जींद.सोनीपत सेक्शन पर चलेगी। इस लॉन्च के साथ, भारत हाइड्रोजन से चलने वाले रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में काम करने वाले जर्मनी, जापान, चीन और अमेरिका जैसे देशों की सूची में शामिल हो गया है। पारंपरिक डीज़ल लोकोमोटिव के विपरीत, हाइड्रोजन ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करके खुद अपनी बिजली बनाती है।
भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। देश के नेतृत्व की वजह से हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी विकसित करने में हमने एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। अब भारत उन देशों में शामिल हो गया है जिनके पास हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन बनाने की पूरी टेक्नोलॉजी मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button