विकास और जनहित के हर वायदे पर खरा सांसद रमेश अवस्थी का सेवा भाव, आम महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां सांसद रमेश अवस्थी द्वारा 19 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा आम महोत्सव लोगों के बीच चर्चा में सराहना का पात्र बना हुआ है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले वह देश के पहले ऐसे समाजसेवी है, जो राजनीति में प्रवेश करने यानी सांसद बनने के पहले से फलों के राजा आम महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य देश की सबसे बड़ी ताकत कृषि परंपरा को नई दिशा, उसे व्यापक पहचान,उसके किसानों को सम्मान और उनको बेहतर मंच देना है।
किदवई नगर स्थित संस्कार मैदान में इस बार भी भव्य आयोजित हुए आम महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़ के बीच फिल्म अभिनेता रंजीत विधायक महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकर, सलिल विश्नोई, सरोज कुरील, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंहपुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ,डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह आदि भी दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा समेत 300 से अधिक प्रजातियों के आमों की लगाई गई प्रदर्शनी देखने पहुंचे। इस भव्य महोत्सव के दौरान लोगों ने आम की विभिन्न प्रजातियों सहित जामुन का भी लुफ्त उठाया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए आम उत्पादक किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ही मनाए गए सादगी पूर्ण जन्मदिन पर सांसद रमेश अवस्थी के सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट पुत्र सचिन अवस्थी को शुभकामनाएं देने वालों की भी भीड़ लगी रही।
इसी क्रम में यह भी अवगत कराते चलें कि यहां नगर सांसद बनने के बाद हर किसी के सुख दुख में सदैव साथ खड़े होने वाले जनहित में अपनी धुन के पक्के जुझारू, तेजतर्रार और व्यवहार कुशल सांसद रमेश अवस्थी ने जन समस्याओं के खिलाफ विकास की जो गंगा बहानी शुरू की है ,उससे यह भी साबित होता प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी नीतियों के अनुरूप आम जनता के हित में अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने वाले सांसद रमेश अवस्थी के लगातार जारी कठोर परिश्रम पूर्ण प्रगाढ़ सेवा भाव के फलस्वरूप निकट भविष्य में जो सार्थक परिणाम सामने आएगा, उससे कानपुर में जन समस्याएं हल करने के साथ ही सर्वाधिक विकास कार्य कराने का रिकार्ड भी टूटकर रहेगा।
जन सेवा ही संकल्प और जनहित ही प्राथमिकता जैसे अपने नारे के अनुरूप अपना सर्वाधिक समय जनता की सेवा में व्यतीत करने वाले व्यवहार कुशलता से जनित लोकप्रियता के भी धनी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी का जारी यह सार्थक सफल प्रयास भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला भी माना जा रहा है। कानपुर दक्षिण में पहली बार आयोजित इस भव्य आम महोत्सव के दौरान जन सेवा भाव के मामले में सांसद रमेश अवस्थी के ही पद चिन्हों पर चलने वाले उनके सरल, शालीन और सहज स्वभाव के दोनों पुत्रों सचिन और शुभम अवस्थी द्वारा लोगों से भावपूर्ण मिलन और उनका आत्मीय स्वागत भी सराहना पूर्ण चर्चा का विषय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button