बिहार के 32 जिलों में कल बिगड़ा रहेगा मौसम
-पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया का अलर्ट
भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बिहार में 10 जून को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। कल बक्सर,भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में सब सामान्य रहेगा. पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय समेत के कई जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आगे बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान,सारण,वैशाली,मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी,शिवहर,मधुबनी,दरभंगा,समस्तीपुर सुपौल सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, जमुई. बांका और भागलपुर में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
11 जून को बिहार के सभी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाए गरज.चमक और बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद समेत कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और बांका सहित कई जिलों में वज्रपात और बारिश की संभावना बनी हुई है।




