बिना हेलमेट के भरवा रहे थे ईधन, एआरटीओ ने किये 10 चालान
हेलमेट पहनने व रोड़ सेफ्टी नियमो के पालन करने का दिलाया संकल्प*
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। रोड़ सेफ्टी नियमो व आमजन को हेलमेट के प्रति जागरुक किये जाने को लेकर परिवहन विभाग नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान मे कार्यवाही के साथ जागरुकता फैलाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। माना , विभाग ने जहॉ तक हो सका या एक अपूर्ण प्रयास अवश्य किया । क्या प्रेट्रोल पम्प की ब्रिकी में कोई फर्क दिखा ? कहते हैं कि हेलमेट के लिए इधर की टोपी उधर करते नियमों का पालन करते , क्यों न महज एक खानापूर्ती कहा जाय ? महत्वपूर्ण द्रष्टिकोण कि हेलमेट दुघटनाओं के दौरान सिर में लगने वाली गंभीर चोटों और मस्तिष्क क्षति से बचाता हैं । तथा इस नियम का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और चोटों को कम करने में मदद मिलती हैं । देखों कब समझें कि हेलमेट सिर्फ एक सुरक्षा उपकरण नहीं , बल्कि जीवन बचाने का एक वादा है जिसेे निभानाहम सबकी जिम्मेदारी हैं । आज इस दौरान पेट्रोल पम्प पर ईधन भरवाने आये दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालको को भी सीटबेल्ट के लिये प्रेरित किया जा रहा है। तो बिना हेलमेट वाहनो के चालान किये जा रहे है। आज बृहस्पतिवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने हाइवे स्थित पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट के 10 वाहनो के चालान किये। तथा वाहन चालको को रोड़ सेफ्टी नियमो के पालन करने का संकल्प भी दिलाया।




