पत्थरों और मलबे का सैलाब देख दहशत में लोग

भारत पोस्ट संवाददाता
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी में पत्थरों और मलबे के आते सैलाब से लोग सहम गए। क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, क्योंकि बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है।
यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्यानाचट्टी में बुधवार को कुपड़ा खड्ड में भारी मात्रा में मलबा और बड़े.बड़े पत्थरों का सैलाब आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लगातार बारिश के कारण खड्ड में तेज बहाव के साथ मलबा और चट्टानें नीचे की ओर बहने लगीं, जिससे निर्माणाधीन बैली ब्रिज पर भी खतरा मंडराने लगा है।
इधर, भारी बारिश के चलते मंगलवार सुबह बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे करीब 30 घंटे बाद दोपहर में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। एनएच और प्रशासन की टीमों ने मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया। हाईवे खुलने के बाद रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कुपड़ा खड्ड में लगातार मलबा और पत्थरों के बहाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। खड्ड में बढ़ता बहाव निर्माणाधीन बैली ब्रिज और आसपास के इलाके के लिए चुनौती बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button