गंदगी और अव्यवस्थाओं पर भड़के कमिश्नर
-ब्रजघाट में ईओ की जमकर लगाई 'क्लास'
भारत पोस्ट संवाददाता
ब्रजघाट। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ यात्रा की तैयारियों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर मंगलवार को ब्रजघाट पहुंचे मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी का सख्त रुख देखने को मिला। अधिकारियों ने पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि यह क्या तैयारी है, हम यहां ये अव्यवस्था देखने के लिए आए हैं यहां, ये क्या तैयारी होती हैं, सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी से तैयारियों को लेकर जवाब.तलब किया गया। ईओ ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन मंडलायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराई जाएं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयब ढंग से पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान हुई इस फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैए जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका में कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।



