कानपुर में गुरु गोविंद सिंह पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में फजलगंज थाना घेरकर बवाल, एफ आई आर दर्ज़

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज मंगलवार को यहां सिख समाज के लोगों ने फजलगंज थाना घेरकर जबरदस्त बवाल किया। इसकी वजह बनी गुरु गोविंद सिंह पर कथित अभद्र टिप्पणी, जिसके विरोध में ही सिख समाज का आक्रोश फूट पड़ा। सिख संगठनों के पदाधिकारियों और लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।
सिख समाज के सैकड़ो लोगों द्वारा फजलगंज थाने के सामने लगाए गए इस भीषण जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं दूसरी दशमेश परिवार संस्था के पदाधिकारी रमिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अजय सिंह नामक व्यक्ति ने शास्त्री नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक हरप्रीत सिंह को फोन कर गुरु गोविंद सिंह के संबंध में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
इसी बवाल के क्रम में बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख समाज में आक्रोश फैल गया। इसी घटना के विरोधमें आज मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में सिख संगठन के पदाधिकारी और समाज के लोग फजलगंज थाने पहुंच बाहर सड़क जाम कर नारेबाजी की और कहा कि गुरु महाराज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कथित ऑडियो की पेनड्राइव पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। फिलहाल गुरु गोविंद सिंह पर अवध टिप्पणी के विरोध मेंपैदासिक समाज में आक्रोश को देखते हुए कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button