मालदा में 20 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, दो गिरफ्तार

 

मालदा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ मालदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 1 किलो 80 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताहिर शेख (25) और शहील शेख (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, ब्राउन शुगर को बिहार ले जाने की तैयारी थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है।

पुलिस मामले की जांच करते हुए तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button