चर्चित नई वेब सीरीज ‘साइबर क्वीन्स” का भव्य मुहूर्त हुआ, प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ईशा सक्सेना ने दिया मुहूर्त क्लैप

 

राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता

नई दिल्ली। फिल्म एंड टीवी मीडिया एसोसिएशन (फिटमा) द्वारा निर्माण विहार स्थित एसएसएस स्टूडियो में ‘उभरते सितारे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फिल्म, टीवी एवं मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों, गायकों, निर्माताओं और फिटमा के सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लेजेस ज्यूरिस प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली वेब सीरीज ‘लीगल बैटल्स–सीजन 2’ की नई कड़ी ‘साइबर क्वीन्स’ का भव्य मुहूर्त रहा। निर्माता एवं अधिवक्ता वी.के. सिंह और प्राची सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ‘लीगल बैटल्स’ के पहले सीजन का निर्देशन फिटमा अध्यक्ष लियाकत अली खान ने किया था और दूसरे सीजन का निर्देशन भी वही कर रहे हैं। पहला सीजन डिजिटल मंच पर दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ईशा सक्सेना ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत कर अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया तथा कलाकारों और फिटमा सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत कन्नौजिया ने किया।

इस दौरान साक्षी कुमारी, रत्ना, मोइन खान, भरत प्रभाकर, राशिद खान, समीर खान, अशोक लोहिरा, अर्चना सिंह और गुलजार सहित कई कलाकारों एवं गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में फिटमा के राष्ट्रीय महासचिव दिव्या वत्सा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button