कानपुर में युवती की हत्या में दहेज लोभी पति को 7 साल की सजा

ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी रश्मि लाश

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां दहेज हत्या के मामले में पति को 7 साल की सजा सुनाई गई है। उसने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न करने पर पत्नी फंदे से लटका कर मार डाला था।
पीड़ित परिजनों ने ससुरालीजनों के खिलाफ जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी ससुराल वालों को जेल भेजने के बाद यह मामला अदालत में बिचाराधीन चल रहा था।
और अब इसी मामले में एडीजे-11 की कोर्ट ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए दोषी को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
पुलिस से प्राप्त विवरण के मुताबिक यशोदा नगर निवासी रश्मि की शादी 28 जनवरी 2013 को जूही गढ़ा निवासी राजकुमार जायसवाल के साथ हुई थी। 31 अक्टूबर 2019 को रश्मि का शव फंदे से लटका मिला था। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजनों ने आत्महत्या करने की बात कही थी। जिसके बाद भाई आशीष की तहरीर पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने पर जूही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button