आधी रात को धधकी कानपुर की गल्ला मंडी, 10 गोदाम में जला लाखों का माल

 

सुनील बाजपेई
कानपुरI गर्मी शुरु होने के पहले ही यहां आग ने अपना तांडव दिखाने शुरू कर दिया है वह आधी रात को यहां की गल्ला मंडी में भी धधक उठी ,जिसके फलस्वरुप 10 गोदाम में रखा लाखों का माल खाक हो गया।
इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । वहीं नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया गया है जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी है।
इस भीषण आग को बुझाने के लिए फजलगंज, जाजमऊ, किदवई नगर से 12 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की लपटें और धुआं 2 किलोमीटर दूर से दिखाई पड़। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 बजे काबू पा लिया गया। मंडी में बने करीब 10 गोदाम जलकर राख हो गए।
जहां तक आग लगने के कारण का सवाल है। इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है। वहीं आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौबस्ता गल्ला मंडी में सबसे पहले यह चबूतरा नंबर 2 में लग गई। आग की लपटे उठती देखकर पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। इस दौरान मंडी के गोदामों के बाहर टट्टर लगे होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में चना और अनाज (गेहूं) रखा हुआ था। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर बिना किसी जनहानि के काबू पा लिया गया है। फिलहाल का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं दूसरी ओर आग लगने की वजह पता लगाने के साथ ही हुए नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button