खूब गरजे प्रशांत किशोर, बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए

गायक छैला बिहारी और बंटी बनर्जी ने अपनी सुरीली आवाज से जन सुराज पार्टी से जुड़े कई गीतों को गाकर लोगों को खूब झुमाया

 

भगवानपुर प्रखंड के मैदान में जन सुराज पार्टी की ओर से बिहार बदलाव सभा का आयोजन

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। भगवानपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बदहाली के लिए लालू और नीतीश तो जिम्मेदार हैं, ही लेकिन असली गुनहगार भाजपा और कांग्रेस है। जिन्होंने बिहार के भविष्य को बेच दिया। वो बिहार बदलाव सभा को भगवानपुर प्रखंड के मैदान में बुधवार को जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में जन सुराज एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर कर आया है।

बिहार में अब तीन ध्रुवीय मुकाबला होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया, 5 वर्षों तक के लिए 5 किलो आनाज जनता को फ्री किया। लेकिन हम आप लोगों से यह पूछते हैं कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर क्या बिहार को पलायन से रोकने का काम किया? क्या बिहार के लोगों की गरीबी दूर हुई? अगर आप लोग चाहते हैं कि जनता का राज बिहार में कायम हो तो जन सुराज को जिताकर बिहार में जनता का राज बनाइए। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार पलायन रुके, रोजगार बिहारी को मिले। बच्चों की शिक्षा बेहतर हो, अगर चाहते हैं तो जन सुराज को वोट दीजिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी सरकार बिहार में बनेगी तो हम 2000 रूपये वृद्धा पेंशन लागू करेंगे। इस कार्यक्रम को गायक छैला बिहारी और गायिका बंटी बनर्जी ने मिलकर जन सुराज पार्टी से जुड़े एक से बढ़कर एक गीतों को गाकर बच्चे, युवा, बूढ़े को खूब झुमाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जन सुराज के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रजनीश कुमार ने की। इस अवसर पर बिहार प्रदेश के नेता वसंत कुमार, सरवर अली, आरएन सिंह, संजय गौतम, अजीत गौतम, रूपम कुमारी, अरविंद राय, अशोक चौधरी, डॉ सोनू शंकर, राजीव नयन उर्फ पोलो, हीरालाल महतो, दिलीप कुमार, अशोक चौधरी, रीता सिंह, त्रिभुवन राय, रवि रौशन समेत पार्टी के दर्जनों लोग मंच पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button