शिक्षक ने की विद्यालय में स्टेशनरी वितरित

 

सायरा _ सायरा ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मग्घा के शिक्षक आचार्य नरेन्द्र शास्त्री ने अपनी पत्नी ज्योति यादव का जन्मदिन विद्यालय परिसर में बच्चो को स्टेशनरी वितरित करके मनाया |
इस अवसर पर तकरीबन 100 विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई | इस दौरान अन्नाराम हिंगड़ ने बताया की निश्चित रूप से इस प्रकार की पहल करने से वंचित विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा | संसाधन के अभाव में कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए | इस अवसर पर नरेन्द्र शास्त्री , भंवरलाल घोघरा , सुनील कुमारी , अन्नाराम हिंगड़ , विष्णु सामरिया, गेहरीलाल मेघवाल , नरपत सिंह समेत स्टाफ व विधार्थी मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button