रेखा सैनी ने बिजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 में उत्तर भारत का खिताब जीता

 

लाल बिहारी लाल

नई दिल्ली। भारत हुनरमंद देशों का संगम है। जहां बाल्यकाल से ही हुनर देखने को मिलने लगते है । औऱ हुरन का जलवा किसी भी उम्र में दिखाने का मौका मिले तो दिखाया जा सकता है । हुनर समय औऱ उम्र को मोहताज नहीं हो सकता। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता, बिजी मिस एंड मि सेज इंडिया 2025 में दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र की रहने वाली रेखा सैनी ने बिजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 में उत्तर भारत का खिताब अपने नाम दर्ज किया।
मंजर बुरा हो सकता है, मजिंल नहीं.. दौर बुरा हो सकता है, लेकिन जिंदगी नहीं..इसी सोच को अग्रसर रख कर देश भर से आई 36 प्रतिभागियों के बीच रेखा सैनी ने यह किताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में ऐज ग्रुप के हिसाब से चार कैटिगरीज रखी गई थी, कंपटीशन का इस बार का स्लोगन था ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ लाइफ। दिल्ली के रहने वाली रेखा सैनी जो पेशे से शिक्षा क्षेत्र से तालुक रखती हैं को वीजी इंडिया नॉर्थ जोन तथा विजन बियोंड ब्यूटी से सम्मानित किया गया। ये खिताब हासिल कर रेखा सैनी जी ने अपने क्षेत्र बदरपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button