इमरान खान को हरियाणा का प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) हो रही है मजबूत
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का निरंतर विस्तार हो रहा है तथा लोगों में लोकप्रियता भी बढ़ रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश मीडिया अश्वनी कुमार वालिया ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी को हरियाणा में मजबूत करते के लिए इमरान खान को हरियाणा का प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इमरान खान हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं और बहुत ही बड़े समाजसेवी हैं।



