गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की मनी 105वीं पुण्यतिथि

*छात्र-छात्राओं के बीच हुई गणित पहेली प्रतियोगिता

भारत पोस्ट
पटना, गुलजारबाग शैक्षणिक अंचल अवस्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, पटना में भारत ही नहीं विश्व स्तर के महान गणितज्ञों में से एक श्रीनिवास रामानुजन की 105वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच गणित पहेली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के पहले चरण में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। श्री गुप्ता ने उनके जीवनवृत्त एवं कृतित्व से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के बीच गणित पहेली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रथम स्थान आलिया परवीन एवं मो. शाद को, द्वितीय स्थान मो. हयात खान एवं अलीना परवीन को, तृतीय स्थान जोया परवीन, मो. राकिव एवं इशा परवीन को मिला। मो. आदिल, तैयब खान, मंतशा — एक, मो. फैजान के उत्तर भी संतोषजनक थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीज फातिमा, विद्या झा एवं शरफुद्दीन नूरी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
गणित पहेली प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button