नारी शक्ति विकसित भारत की आधारशिला: ABVP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी

 

मंझौल, बेगूसराय।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझौल नगर इकाई के द्वारा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के निमित्त दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू विद्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी, डेजी कुमारी व सुप्रिया के नेतृत्व में महिला नेतृत्व, विकास व आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे कार्यक्रम के माध्यम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का यह दिन महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ वे अपनी सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन कर सम्मान, अधिकार को और मजबूती से प्राप्त कर सकती है। वर्तमान समय में सरकार भी महिलाओं के लिए कई योजनाएँ चला रही है। जिनका मकसद उनकी सुरक्षा, सुविधा और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। इन योजनाओं के जरिए महिलाओं को यात्रा शिक्षा और आर्थिक मदद जैसे कई लाभ दिए जा रहे। यह वर्तमान समय में सरकार की अच्छी पहल है।

विद्यार्थी परिषद इस कार्यक्रम के निमित्त महिलाओं के बीच छात्रों के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से सरकार की बेहतर पहल को पहुँचाने का कार्य कर रही है। शिक्षिका किरण कुमारी एवं छात्रा रिया कुमारी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हम सभी मना रहे हैं। वर्तमान नारीशक्ति के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह लैंगिक समानता, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और उपलब्धियां का जश्न मनाता है। इससे महिलाओं को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी सुरक्षित कार्यस्थल और उच्च शिक्षा कौशल के अवसर मिलते हैं। श्वेतनिशा, रितिका रानी, संध्या कुमारी व मीनाक्षी कुमारी ने कहा कि आज का दिन सामाजिक जागरूकता का महिलाओं की सहनशीलता और उपलब्धियों को रेखांकित कर समाज में जेंडर बैलेंसड सोच को मजबूत करता है।

वर्तमान सरकार की नीतियों के अनुसार अब फोकस सिर्फ कल्याण तक सीमित न होकर महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में लाने पर है। जिससे वह निर्णयकर्ता बन सके। मौके पर प्रिया कुमारी, प्रियदर्शनी झा, मीनाक्षी, डेजी कुमारी, रितिका रानी, रिचा रानी, संध्या, रिशु, सुप्रिया, सोनी, रक्षा, शिवानी, सपना, सोनम, सुहानी, अमित कुमार सिंह गप्पू, आदित्य कुमार, आयुष, रवि कुमार, शुभम कुमार, प्रियांशु, अजय उर्फ चुलबुल, श्यामजी, रिशुराज उर्फ नवनीत, अतुल तनुजा, मोनिका, अपराजिता, गार्गी राज, प्रिया भारती, जूही, नेहा, प्रीति, सगुन भारती, शालिनी राज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button