मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक,32 स्थानों पर हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार

नयी दिल्ली,10 मई 2025 पाकिस्तान से चल रहे युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की अध्यक्षता में आज यहाँ एक उच्च स्तरीय बैठक हुयी, जिसमें स्थिति की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट एक खबर में इस आशय की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 32 चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर नागरिक विमानन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

आदेश के अनुसार ये हवाई अड्डे
अधमपुर,अम्बाला,अमृतसर, अवंतीपुर,बठिंडा,भुज,बीकानेर,
चंडीगढ़,हलवारा,हिंडन,जैसलमेर, जम्मू,जामनगर,जोधपुर,कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद,किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर),लेह, लुधियाना,मुंद्रा,नलिया,पठानकोट, पटियाला,पोरबंदर,राजकोट(हीरासर), सरसावा,शिमला,श्रीनगर,थोइस एवं उत्तरलाई शामिल है। इस अवधि के दौरान इन हवाई अड्डों पर सभी नागरिक उड़ान गतिविधियाँ बंद रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button