कानपुर में जीएसटी ने फिर मारा रिमझिम स्पात पर छापा : छानबीन जारी, हड़कंप

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। कर चोरी के मामले में रिमझिम इस्पात में जीएसटी की छापे का दौर जारी है।जिसके क्रम में शनिवार की रात शुरू किया गया छापा आज रविवार को भी जारी रहा।
बताया गया कि 2 माह में दूसरी बार रिमझिम इस्पात पर स्टेट जीएसटी की टीमों ने छापेमारी की है।
याद रहे कि इससे पहले फरवरी माह में आयकर विभाग की टीमों ने कार्रवाई की थी। यह छापेमारी कानपुर समेत 4 शहरों में स्थित कंपनी की फैक्ट्री और ऑफिस में की गई है।
टैक्स चोरी समेत तमाम वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत पर की गई कार्रवाई रविवार सुबह भी जारी रहा। विभागीय अधिकारियों ने कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की बात स्वीकारी है। हालांकि आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
स्टेट जीएसटी सूत्रों के मुताबिक इस्पात कंपनी के कानपुर स्थित फजलगंज, आजाद नगर समेत आधा दर्जन ठिकानों पर शनिवार देर रात एस जीएसटी की टीमें ने एक साथ पहुंची। सूत्रों के अनुसार हमीरपुर के भरूवा सुमेरपुर स्थित फैक्ट्री में सबसे पहले शनिवार सुबह टीम पहुंची थी।
छापेमारी में लगे अधिकारियों के अनुसार, बड़े स्तर पर टैक्स चोरी के अलावा अधिक मुनाफा होने की जानकारी छिपाना, बोगस पर्चों पर कारोबार करने समेत कई वित्तीय धांधली सामने आई हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस मामले में विभाग को करना पड़ रहा परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग आज रविवार को भी सभी ठिकानों पर दस्तावेजों संग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की भी जांच पड़ताल में लगा रहा। इसके फलों स्वरूप कल चोरी में माहिर उद्योगों में भी हड़कंप देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button