स्कॉर्पियो की चपेट में आने से पेस्टिसाइड विक्रेता की मौत
*ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
मसौली : बाराबंकी, मंगलवार की दोपहर कस्बा मसौली से हाइवे जाने वाली सड़क पर सकार्पियों की चपेट मे आने से पेस्टीसाइड विक्रेता की मौत हो गयी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सादामऊ निवासी 27 वर्षीय उपेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र स्व0 अमर सिंह गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पशु बाजार के निकट पेस्टिसाइड की दुकान का संचालन करते हे मंगलवार को बड़ागांव निवासी लालजी पुत्र राजाराम के साथ कस्बा मसौली हनुमान जी मूर्ति लेकर मसौली चौराहे की ओर वापस लौट रहे थे कि एक बंद पड़े भट्ठे के निकट तेज रफ्तार मे आ रही असुंतलित सकार्पियों ने बाईक को टक्कर मारते हुए गहरी खाई मे चली गयी दुर्घटना मे बाईक सवार दोनो लोग घायल हो गये जिन्हे एम्बूलैंस से घायलों को सीएचसी बड़ागांव लेकर गये जहां उपेंद्र कुमार वर्मा को चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही सकार्पियों सवार वाहन छोड़ फरार हो गये जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है।




