जिलाधिकारी ने प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री पर रोक लगाने के दिए सख्त निर्देश

*नारकोटिक्स से संबंधित अवैध गतिविधियों की पहचान कर प्रभारी कार्रवाई की जाए* *जिलाधिकारी*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी, बाराबंकी, जिला अधिकारी श्शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गी य की अध्यक्षता में जनपद में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर 1जूम बैठक की गई। इस बैठक में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कस्टम विभाग, आबकारी विभाग एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
बैठक में जिला अधिकारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज में अपराध और आज सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में नारकोटिक्स से संबंधित अवैध गतिविधियों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा की शराब और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने हेतु नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और युवाओं के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिसमें विद्यार्थियों को नसे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभारी नियंत्रण के लिए अंतर विभागीय समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों ने जनपद में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नशे के खिलाफ जीरो कालरेस नीति के तहत कार्य करें तथा आपसी सहयोग से जनपद को नशा मुक्ति बनाए रखने हेतु ठोस प्रयास करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button