समाज के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण: सिविल सर्जन

पब्लिक प्राइवेट इंटरफेस मीटिंग में परिवार नियोजन कार्यक्रम विमर्श

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। सदर अस्पताल के जिला स्वास्थ्य समिति सभागार पब्लिक प्राइवेट इंटरफेस मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर बेगूसराय सहित सभी प्रखंडों से आए निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन पीएसआई-इंडिया के सहयोग से किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सभी निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव कराने आने वाले दंपतियों को दो बच्चों के बीच उचित अंतराल रखने की सलाह देना और उन्हें उनकी पसंद के गर्भनिरोधक साधन अपनाने के लिए प्रेरित करना निजी अस्पतालों की अहम जिम्मेदारी है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रज़ी ने कहा कि बेगूसराय को राज्य में परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रथम स्थान दिलाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने जोर दिया कि सभी उपलब्धियों के आंकड़े एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर हो सके। पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति और जिले की रैंकिंग के बारे में अवगत कराया। साथ ही परिवार नियोजन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां भी साझा की गईं। जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी रचना कुमारी ने कार्यक्रम के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल परिवार नियोजन सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ संबंधित डाटा को एचएमआईएस पर साझा करना भी आवश्यक है, तभी जिले की रैंकिंग में सुधार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button