अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री सुरेश राही समेत बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी ,बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, बाराबंकी के ऑडिटोरियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने एक साथ विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों ने योग की विभिन्न विधियों को विस्तार से बताया और नियमित अभ्यास के लाभों को साझा किया।

प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि योग भारत की महान परंपरा है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और मानसिक शांति का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को जीवन में अपनाएं।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button