कानपुर में छात्र को साथ ले गई ,रफ्तार रूपी मौत, साथी मरणासन्न

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां रफ्तार के रूप में मौत का कहर लगातार जारी है, जिसके क्रम में उसने एक छात्र की भी जान ले ली। वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। घटना
महाराजपुर थानाक्षेत्र में बौसर गांव के पास ओवरटेक के दौरान हुई। यहां पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। वहीं दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दूहरपुर, बांग्ला निवासी किसान शिवबाबू ने बताया कि उनका बेटा आयुष यादव (17) कक्षा नौ का छात्र था। साथ ही खेती किसानी में हाथ बंटाता था। घटना के समय आयुष अपने दोस्त सुमित के साथ बाइक से इकघरा से होते हुए साढ़ जा रहा था।
जानकारी केमुताबिक अभी वह महाराजपुर स्थित बौसर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप सवार ने लापरवाही से ओवरटेक करने में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर दशा मेंदोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां आयुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button