राज्य मंत्री सतीश शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

 

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ0 राकेश सिंह के नेतृत्व में कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग करने की प्रस्तावित नीति के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री उ0प्र0 शासन माननीय श्री सतीश शर्मा जी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में इस नीति को छात्र एवं शिक्षक विरोधी करार देते हुए संगठन ने स्पष्ट रूप से विरोध दर्ज कराया। संगठन का मानना है कि यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के भविष्य के साथ घोर अन्याय है। विद्यालयों की जबरन विलय की प्रक्रिया से न केवल शिक्षण संसाधनों में कमी आएगी, बल्कि स्वतः ही शिक्षकों के पदों में कटौती भी सुनिश्चित हो जाएगी, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री जी को शिक्षा के अधिकार तथा बाल अधिकार अधिनियम के उल्लंघन की जानकारी देते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में विद्यालयों की पेयरिंग के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी राज्य मंत्री माननीय श्री सतीश चंद्र शर्मा जी को शिक्षकों की भावनाओं से अवगत कराया गया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम में बच्चों को उनके परिवेश में ही प्राथमिक शिक्षा देने की बात कही गयी है। ज्ञापन कार्यक्रम में जनपदीय मंत्री श्री उमानाथ मिश्र जी, जनपदीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास्तव जी, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र द्विवेदी, जनपदीय उपाध्यक्ष श्रीमती किरन विश्वकर्मा ,जनपदीय संगठन मंत्री/ब्लॉक मंत्री श्री आदर्श कुमार पांडे , मोहम्मद आसिम , जनपदीय प्रचार मंत्री/ब्लॉक संयुक्त मंत्री आशुतोष नाथ मिश्र , जनपदीय उपाध्यक्ष श्री ललित वर्मा ,जनपदीय उपाध्यक्ष डॉ विवेक गुप्त ,जनपदीय मीडिया प्रभारी जय कुमार , समादरणीय सम्मानित सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष शिव कृष्ण सिंह , हैदरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह , मंत्री कुलदीप मिश्र , कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार , रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी , मंत्री पवन मिश्र , सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष (महिला विंग) शबाना परवीन ,कोषाध्यक्ष प्राची, अतुल यादव, संयुक्त मंत्री सरोजिनी , उपाध्यक्ष सारिका , श्वेता शांति, अर्चना सिंह जी, पूनम , आशीष वर्मा, रोशन लाल यादव , अशोक वर्मा जी, अजय मिश्र , विजय नारायण सिंह , मोहम्मद महफूज , अजय शंकर मोहसिन , मोहम्मद असलम , परमजीत , घनश्याम यादव , निर्मल प्रमोद , प्रमोद कुमार गिरीश कुमार , मोहम्मद हामिद सहित सैकड़ो शिक्षक, सम्मानित ब्लॉक एवं जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button