कानपुर : खाई थी साथ जीने मरने की कसम लेकिन गुनगुन नहीं, केवल लखन मरा सुनील बाजपेई कानपुर। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई थी लेकिन मृत्यु का आलिंगन प्रेमिका ने नहीं केवल प्रेमी ने ही किया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी तलाकशुदा प्रेमिका के साथ काफी समय से लिवइन में रह रहा था। उसने प्रेमिका के साथ रहने के लिए अपने परिवार वालों से भी झगड़ा किया था। यह मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है जिसमें परिवार वालों ने युवक की हत्या करने का भी आरोप लगाया है ,जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने के दौरान युवक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ने पैसों के खातिर बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। घटना काकादेव के ओम चौराहे के पास की है। जानकारी के मुताबिक इस बीच 4 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक जरौली फेस-2 में रहने वाले स्वीट हाउस संचालक अर्जुन शुक्ला का दूसरे नंबर का बेटा लखन शुक्ला (24) भी साथ में दुकान में बैठता था। लगभग 6 महीने पहले वह हरदेव नगर बर्रा निवासी एक तलाकशुदा गुनगुन नाम की महिला के संपर्क में आ गया था। बताते हैं कि इस तलाकशुदा महिला गुनगुन ने बेटे को रुपयों के लिए प्रेमजाल में फंसा लिया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तलाकशुदा गुनगुन को लेकर लखन का परिवार वालों से भी कई बार विवाद हुआ था। जिसके बाद लगभग दो महीने पहले उसने घर भी छोड़ दिया था। वह गुनगुन के साथ एक किराए पर कमरा लेकर काकादेव ओम चौराहा के पास रहने लगा था। यहीं पर उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मामले में उसके परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया है जिसकी संदर्भ में पुलिस उसकी कथित प्रेमिका गुनगुन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई थी लेकिन मृत्यु का आलिंगन प्रेमिका ने नहीं केवल प्रेमी ने ही किया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी तलाकशुदा प्रेमिका के साथ काफी समय से लिवइन में रह रहा था। उसने प्रेमिका के साथ रहने के लिए अपने परिवार वालों से भी झगड़ा किया था। यह मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है जिसमें परिवार वालों ने युवक की हत्या करने का भी आरोप लगाया है ,जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने के दौरान युवक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला ने पैसों के खातिर बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। घटना काकादेव के ओम चौराहे के पास की है।
जानकारी के मुताबिक इस बीच 4 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। घटना के बारे में प्राप्त विवरण के मुताबिक जरौली फेस-2 में रहने वाले स्वीट हाउस संचालक अर्जुन शुक्ला का दूसरे नंबर का बेटा लखन शुक्ला (24) भी साथ में दुकान में बैठता था। लगभग 6 महीने पहले वह हरदेव नगर बर्रा निवासी एक तलाकशुदा गुनगुन नाम की महिला के संपर्क में आ गया था। बताते हैं कि इस तलाकशुदा महिला गुनगुन ने बेटे को रुपयों के लिए प्रेमजाल में फंसा लिया था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तलाकशुदा गुनगुन को लेकर लखन का परिवार वालों से भी कई बार विवाद हुआ था। जिसके बाद लगभग दो महीने पहले उसने घर भी छोड़ दिया था। वह गुनगुन के साथ एक किराए पर कमरा लेकर काकादेव ओम चौराहा के पास रहने लगा था। यहीं पर उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। मामले में उसके परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया है जिसकी संदर्भ में पुलिस उसकी कथित प्रेमिका गुनगुन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button