सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

 

ब्यूरोचीफ बाराबंकी , रामनगर बाराबंकी। सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीन लोगो के खिलाफ आक्रोशित सामान्य समुदाय के लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने वायरल किए गए आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध करते हुए भारी संख्या में थाना मसौली पहुंचकर पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में कहा कि ग्राम किन्हौली निवासी आनंद कुमार गौतम पुत्र कन्हैया लाल गौतम व भगवान दीन गौतम पुत्र बच्चू लाल गौतम व नन्हेलाल पुत्र सीताराम गौतम ने योजना के तहत आनन्द कन्हैया आर फेसबुक नाम की आईडी से समाज विरोधी पोस्ट वायरल किया हैं जिसमे भगवानदीन द्वारा हाथ मे पकड़े गए पोस्टर में जाति विरोधी पोस्ट फेसबुक आईडी पर वायरल है। आरोप है कि इस प्रकरण के बारे में जानकारी करने पर विपक्षियों ने जान से मारने की ऐलानिया धमकी दी है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से विपक्षियों द्वारा पूर्व में भी कई भड़काऊ पोस्ट किए गए हैं। आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे पोस्ट की पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्र अधिकारी गरिमा पंत से जानकारी चाहिए गई तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा यह पहली बार नहीं है अक्सर सीओ रामनगर का फोन नही उठता है। अब सवाल इस बात का है कि पुलिस उपाधीक्षक परिक्षेत्र रामनगर से संबंधित थानों के मामलों की क्या पुलिस अधीक्षक से बार-बार जानकारी की जाए, जो क्षेत्राधिकारी के होते हुए मुनासिब नहीं है। इस संबंध में एडिशनल एसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button