रामधुनि अष्टायाम को लेकर शेखपुरा में निकाली गई शोभा कलश यात्रा

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय। प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत के भगवती स्थान शेखपुरा में रामधुनि अष्टायाम को लेकर शोभा कलश यात्रा सोमवार को निकाली गयी। शोभा कलश यात्रा में शामिल 231 कुंवारी कन्याओं ने यज्ञ की सफलता के लिए सिर पर कलश धारण कर ग्राम प्रदक्षिणा किया। पवित्र सरोवर से जलपूरित कलश की पूजा अर्चना के बाद गौरीपुर, रजाकपुर, चकमुजफ्फर के विभिन्न मार्ग होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः अष्टयाम स्थल पहुंचे। पंडित विरेन्द्र पाठक ने कहा की शोभा कलश यात्रा से अष्टयाम यज्ञ के सभी विघ्न बाधाएं दूर होती है।कलश में तीनों लोक के देवता का वास होता है। कलशयात्रियों के वांछित मनोकामनाएं पूरी होती है। आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह ने कलश यात्रा में शामिल सभी कुंवारी कन्याओं का यज्ञ स्थल पर स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड रामधुनी अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हुआ। सीताराम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आसपास के एक दर्जन कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। मौके पर
पूर्व उप प्रमुख अरविंद सिंह, रूपम सिंह, संजय सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद यादव, सनोज मोची, रूपक तांती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button