हरवन इलाके में ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने तीन पाकिस्तानी आंतकियों को किया ढेर
रिपोर्ट : विनय चतुर्वेदी (स्पेशल कोरेस्पोंडेंट)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हरवन इलाके में ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने तीन पाकिस्तानी आंतकियों को ढेर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इन तीन आंतकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ जवरवन रिज और महादेव रिज के बीच के क्षेत्र में चल रही है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे जब सेना की एरिया डोमिनेशन पार्टी नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें तीन संदिग्ध आतंकी दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकी मारे गए हैं, लेकिन शुरुआती संकेतों से लगता है कि सभी आतंकी मारे जा चुके हैं और इलाके में कोई आतंकी जिंदा नहीं बचा है। सेना ने पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।सेना ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। इस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थी। बताया जा रहा है कि पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा भी इस हमले में मारा गया है। हालांकि अभी तक सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सेना इस पूरे ऑपरेशन पर जल्द ही जानकारी सांझा करेगी।




