कारीगरों और छोटे व्यवसायों के लिए मील का पत्थर साबित होगा आकांक्षा हाट: मंत्री

मंत्री ने गांधी स्टेडियम में लगाए गए हाट में 30 स्टॉलों का किया निरीक्षण और स्थानीय उत्पादकों की सराहना

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। गुरूवार को मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार-सह प्रभारी मंत्री, बेगूसराय संजय सागरवी ने गांधी स्टेडियम में ’आकांक्षी हाट’ का उदघाटन किया।आंकांक्षी हाट 30 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगा। यह बेगूसराय के स्थानीय उत्पादों और कलाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, विधायक मटिहानी राजकुमार सिंह, विधायक बखरी सूर्यकांत पासवान, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता एवं अन्य उपस्थित थे। मंत्री ने हाट में लगाये गये सभी 30 स्टॉलों का निरीक्षण किया एवं स्थानीय उत्पादकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “आकांक्षा हाट” बेगूसराय के प्रतिभाशाली कारीगरों और छोटे व्यवसायों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल ’वोकल फॉर लोकल’ के हमारे देश के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यहां के उत्पाद जल्द ही वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाएंगी। डीएम ने कहा कि “हमारा उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को न केवल बढ़ावा देना है, बल्कि उन्हें एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित करना भी है। आकांक्षा हाट कारीगरों को विपणन, पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण में सहायता प्रदान करेगा, जिससे वे बिचौलियों पर निर्भरता कम कर सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकें। यह आयोजन जिले की अर्थव्यवस्था को गति देगा और स्थानीय प्रतिभा को एक उचित मंच प्रदान करेगा।“ ’आकांक्षा हाट’ केवल एक बाजार नहीं, बल्कि एक ऐसा सशक्त मंच है जो उन कारीगरों, दस्तकारों और छोटे व्यवसायों को सहायता प्रदान करता है। जो अपनी अद्वितीय कृतियों और उत्पादों को बड़े मंच पर लाने में संघर्ष करते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ’वोकल फॉर लोकल’ के विचार को वास्तविक रूप देना है, जिससे बेगूसराय की स्थानीय कला और शिल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button