प्रेमिका के रूप में उसे मौत ने बुलाया था, प्लॉट में दबी मिली कानपुर के सुमित की लाश

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। मौत किसी न किसी बहाने से आ ही जाती है और वह इसके लिए किसी का भी रूप धारण कर सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ 3 दिन से लपता सुमित के साथ ,जिसे मौत ने प्रेमिका ने बनकर बुलाया था। उसकी हत्या की हुई लाश उसके घर से कुछ दूर के प्लाट में मिट्टी के नीचे दबी हुई बरामद की गई। पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है। प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का है ,जिसकी वजह से ही घटना को अंजाम दिया गया। उसकी हत्या का आरोप प्रेमिका के परिवार वालों पर लगाया गया है।
परिवार ने बताया कि 3 अगस्त की रात सुमित को एक कॉल आई थी। वो उसकी प्रेमिका की बताई जा रही है। आरोप है, लड़की के परिवारवालों ने ही सुमित को मार डाला। इसके बाद घर के पास के प्लॉट में लाश दबा दी। अब पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग मानते हुए रिपार्ट दर्ज कर हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त विवरण के मुताबिक मसवानपुर में रहने वाले रज्जन गौतम गोविंदनगर की पान मसाला फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता और 4 बच्चे खुशबू, सुमित (18), पायल और नैना हैं।
सुमित के घर से 5 घर छोड़कर एक परिवार रहता है। उनकी लड़की से करीब 2 साल से सुमित का लव अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि 3 जुलाई की रात सुमित घर पर ही था। रात 8 बजे सुमित के पास फोन आया। सबको यही पता था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है। उसी ने मिलने बुलाया था। इसके बाद सुमित कॉल हिस्ट्री डिलीट करके मोबाइल घर पर ही छोड़कर चला गया था। इसके बाद आज सुबह उसकी लाश बरामद हुई। इसके बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button