फाइनल मुकाबला में पूर्णिया को हराकर चैंपियन बना मधेपुरा

यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर 17 बालका वर्ग का आयोजन

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। मधेपुरा राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर 17 बालका वर्ग का चैंपियन बना। पूर्णिया को पेनाल्टी शूट आउट में 2 गोल से हराया। काफ़ी कड़ा मुकाबला दोनों टीमों के बीच हुई। एक-एक गोल के लिए आपस में संघर्ष करती दोनों टीमें दिखी। पहले हॉफ में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हॉफ में भी दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर पाई। मैच का परिणाम पेनाल्टी शूट आउट से आया। जिसमें मधेपुरा 3-1 से मैच जीत कर चैंपियन बना। इससे पहले उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम सहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उन्हें हौसला बढ़ाया। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। अब यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन करें, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे बिहार की टीमों ने बेगूसराय की मेजबानी को सराहा। चाहे आवासन हो, खानपान हो, अभ्यास हो या कोई अन्य व्यवस्था सब कुछ शानदार रहा। विपरीत मौसम में भी इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी पदाधिकारियों, शारीरिक शिक्षकों का उन्होंने धन्यवाद भी किया। सुबह में पहला सेमीफाइनल मुकाबला मधेपुरा और वैशाली के बीच खेला गया। जिसमें मधेपुरा ने वैशाली को 2-0 से हराया। मधेपुरा की ओर से ईशांत और केशांत ने 1-1 गोल किया। वैशाली की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पूर्णिया और बेगूसराय के बीच खेला गया। पूर्णिया ने बेगूसराय को 3-1 से हराया। पूर्णिया की ओर सनोत 1, मनीष 1 और रत्नेश ने 1 गोल किया। बेगूसराय की ओर से साहेब कुमार ने 1 गोल किया। फाइनल मुकाबला पूर्णिया और मधेपुरा के बीच हुआ। जिसमें मधेपुरा ने जीत दर्ज की। बता दें कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 2025 अंडर 17 बालक वर्ग का शानदार समापन आज यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में हुआ। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम सहनी ने जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से पूरे बिहार के बालक वर्ग की टीम को शुभकामनाएं और धन्यवाद भी दिया।
निर्णायक के रूप में मो. शाहिद, दिनेश कुमार सुमन, कैलाश पंडित और रोशन गुप्ता ने अपनी भूमिका निभाई। शशि कुमार सुमन रेफरी इंचार्ज की भूमिका में रहे। पूरे आयोजन में संजीव कुमार मुन्ना की बहुत बड़ी भूमिका रही। मंच सचालक और उद्घोषक की भूमिका शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने निभाई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, राजेश कुमार रौशन, अरविंद कुमार, शुभम, मणिकांत आदि ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button