काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह 2025 का हुआ शुभारंभ
*आयोजित हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम*
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
बाराबंकी , जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह 2025 कार्यक्रम की शुरुआत की गई, सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें संस्कृति विभाग के कलाकारों ने काकोरी ट्रेन ऐक्शन से जुड़े क्रांतिकारियों की स्मृति में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




